फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंजीगंज में बाजार खुलने के नियम की उड़ रहीं धज्जियां

विज्ञापन
शहर के लिंजीगंज बाजार में खुली दुकान पर अंदर मौजूद लोग। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
बाजार खुलने के नियम की उड़ रहीं धज्जियां
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कोरोना संक्रमण से जनमानस को बचाने की मंशा से जिलाधिकारी ने बाजार को सड़क के एक ओर एक एक दिन और दूसरे दिन दूसरी ओर के नियम के तहत खोलने के निर्देश दिेए हैं। मगर व्यापार मंडल की आड़ में कुछ व्यापारी नेता नियम की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। दुकानों में दर्जनों लोगों को घुसाया जाता है। पुलिस भी मौन बनी हुई है।
डीएम ने बाजार को एक दिन का रेस्ट देकर बाजार खोलने के निर्देश जारी किए थे। इसका समय भी सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक रखा गया है। इसके पीछे मंशा सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए लोगों को संक्रमण से बचाना है। फिर भी कुछ दुकानदार व्यापार मंडल की आड़ में इस नियम की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

लिंजीगंज, मन्नीगंज बाजर में मंगलवार को पश्चिम दिशा की दुकानें खोलने का नंबर था मगर लिंजीगंज में पूर्व दिशा में आठ-दस बड़े व्यापारी दुकानें दिन भर खोले रहे। आधा शटर खोलकर हर वक्त ग्राहकों को चलाया जाता रहा। कई बार तो 10 से 15 ग्राहकों को दुकान के अंदर करके शटर बंद कर दिया। पैकिंग कराने के बाद उन्हें बाहर निकाल दिया गया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल से जुड़े इन व्यापारियों के इस कृत्य से दूसरी तरफ के दुकानदारों को चूना लग रहा था। निर्देशों की अवहेलना के बावजूद कोतवाली पुलिस इससे अनजान बनी हुई है। यदि नियम का सख्ती से पालन नहीं कराया गया, तो संक्रमण फैलने को रोका नहीं जा सकेगा। कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि सूचना मिली थी। जो दुकानें खुली थीं, वह सख्ती से बंद करा दीं। चेतावनी दी कि यदि अब बिना नंबर वाले दिन दुकान खुली मिलीं, तो मुकदमा दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें