फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: महिला की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा कर तोड़फोड़

Fri, 05 May 2023 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। सांप काटने के बाद दोपहर को महिला की हालत बिगड़ी तो उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शाम को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इस पर गुस्साए परिजनों ने हंगामा कर अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी। कर्मचारी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव राजेपुर सरायमेदा निवासी उस्मान अली की पत्नी राजबानो (53) गुरुवार सुबह करीब 6 बजे घर में काम कर रही थी। तभी उन्हें सांप ने काट लिया। राजबानो के चिल्लाने पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन राजबानो को कन्नौज जिले के दुरजनापुर स्थित मायके ले गए। वहां झाड़ फूक कराने के बाद कन्नौज जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दोपहर 1 बजे परिजन उसे घर ले आए। यहां करीब 3 बजे राजबानो के सिर में दर्द होने पर परिजन उसे कस्बा के रामलीला मैदान के पास स्थित न्यू भारत अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान शाम करीब 7 बजे राजबानो की मौत हो गई। इस पर परिजनों में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ कर हंगामा शुरू कर दिया। घटना के बाद अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों मौके से फरार हो गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल की। पहले परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। फिर इंस्पेक्टर के समझाने पर परिजन तैयार हो गए। राजबानो के दो पुत्र मुस्तकीम, नाजिम पुत्री कौशका, गुल्फीका, अल्फीशा व शिखा हैं।उस्मान अली ने बताया कि पत्नी की हालत बिगड़ने पर अस्पताल में लाए थे। कर्मचारियों ने आते ही 45 हजार रुपये जमा करा लिए। लेकिन पत्नी की जान न बचा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें