फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक आफ इंडिया में हंगामा

Mon, 09 Nov 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल (फर्रुखाबाद)। बैंक आफ इंडिया में छह दिन से लेन देन न होने से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने सोमवार को जमकर हंगामा काटा। बैंककर्मियों ने इन्हें शांत कराया। प्रबंधक ने बताया कि दीपावली के बाद ही लेन-देन शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन


चार नवंबर को पावर हाउस के ट्रिपिंग सिस्टम में फाल्ट आने के चलते अचानक वोल्टेज बढ़ गए थे। इसके चलते बैंक ऑफ इंडिया और स्टेट बैंक के माडम, स्टेबलाइजर, इनवर्टर आदि सिस्टम फुंक गए थे। इसके चलते इन दोनों बैंकों में लेन-देन ठप हो गया था।

बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक ने सोमवार से लेन-देन शुरू होने की बात कही थी। धनतेरस के चलते सोमवार को सुबह से ही ग्राहक बैंक ऑफ इंडिया पहुंच गए। ग्राहकों को बताया गया कि अभी तक मॉडम व अन्य इलेक्ट्रानिक्स ठीक नहीं हुए हैं। इससे लेन-देन नहीं हो सकता तो ग्राहकों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


गयादीन, चमेली देवी, वीना देवी, नेत्रपाल सिंह, अशोक कुमार, सत्यदेव, कृपाल सिंह, राकेश कुमार, ब्रजलाल, रामप्रकाश, मुन्नी बेगम और मनीराम आदि ग्राहकों का कहना था कि प्रबंधक ने सोमवार को लेन-देन होने की बात कही थी। अब क्यों नहीं लेन-देन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि त्योहार पर बैंक के उपकरण खराब होने से उन्हें दिक्कत उठानी पड़ेगी। बैंक को कोई वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी। बैंक कर्मी हिमांशु आदि ने ग्राहकों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

प्रबंधक अभिलाष कुमार ने बताया अन्य उपकरण तो ठीक हो गए हैं लेकिन मॉडम अभी तक ठीक नहीं हुआ है। मॉडम बंगलूरू से आएगा। इसके चलते मंगलवार को भी लेन-देन नहीं हो सकेगा। 16 नवंबर से ही लेन-देन होने की उम्मीद है। वहीं स्टेट बैंक में शनिवार से लेन-देन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें