फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस का शरद पूर्णिमा पर खीर उत्सव कार्यक्रम

Wed, 28 Oct 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से मंगलवार को डीपीवीपी मैदान पर शरद पूर्ण्मा खीर उत्सव मनाया गया। प्रांतीय बौद्धिक प्रमुख ने युवाओं से गलत आचरण त्यागकर चरित्र निर्माण करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


संघ के प्रांतीय बौद्धिक प्रमुख डा. अमरनाथ ने कहा कि संघ की शाखा मनुष्य के निर्माण की पाठशाला है। मनुष्य अपने जीवन में घमंड त्यागकर सकारात्मक सोच के साथ जीवन यापन करे। युवा स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलकर संपूर्ण विश्व में भगवा पताका फहरा सकते हैं।

अध्यक्षता कर रहे जीआईसी के पूर्व प्रधानाचार्य रामप्रकाश ने युवाओं से भारत का निर्माण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला संघचालक डा. सुबोध वर्मा, नगरसंघ चालक वीरेंद्र मिश्रा, राजेंद्र त्रिपाठी, अमर सिंह, आशीष राठौर, शिवानू तिवारी, मधुर कनौजिया, ध्रुव गुप्ता, विभाग प्रचार प्रमुख सुदेश, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें