फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू आढ़ती ने 5.68 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आलू आढ़ती ने ट्रांसपोर्टर व ट्रक मालिक पर 5.68 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को दी है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ग्रानगंज निवासी आलू आढ़ती शरीफ अली ने सोमवार को एसपी अशोक कुमार मीणा को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें आरोप लगाया कि सातनपुर मंडी में उसकी दुकान है।
25 अगस्त को 645 आलू के पैकेट जनपद हरदोई संडीला के ट्रांसपोर्टर के माध्यम से गुवाहाटी के लिए ट्रक से भेजे थे। ट्रक के चालक को 10 हजार रुपये व मालिक को फोनपे के माध्यम से 26 हजार रुपये का भुगतान कर दिया था। दो सितंबर को गुवाहाटी के ट्रांसपोर्टर से संपर्क किया तो उसने बताया कि ट्रक यहां नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शरीफ ने मोबाइल पर संडीला के ट्रांसपोर्टर से बात की तो उसने बताया कि ट्रक मालिक ने आलू जनपद मुजफ्फरनगर में बेच दिया है। शरीफ ने ट्रक मालिक से बात की तो उसने बताया कि आलू उसने ट्रांसपोर्टर के माध्यम से बेचा है। आलू आढ़ती ने ट्रक मालिक व ट्रांसपोर्टर पर 5.68 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें