फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर के घर से 28 लाख रुपये चोरी

Mon, 14 Dec 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डाक्टर के मकान का ताला तोड़ कर चोर शनिवार की रात 28 लाख रुपये चोरी कर ले गए। चोरों ने अलमारी में रखे जेवरों को हाथ तक नहीं लगाया। डॉग स्क्वायड ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने शक के आधार पर डाक्टर के भतीजे को हिरासत में ले लिया है। इसी रात चोरों ने दो मकानों का ताला तोड़ कर नगदी और जेवर पार कर  दिए। इन दोनों स्थानों पर पुलिस सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंची।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला तलैया फजल इमाम निवासी भभूती प्रसाद राजपूत का क्लीनिक बेवर रोड पपियापुर के सामने है। इस क्लीनिक पर इनका बेटा कुलदीप बैठता है। शनिवार की रात चोर दरवाजे के कुंडे तोड़कर सीढ़ियों के पास वाले कमरे में रखी अलमारी से नगदी निकाल ले गए। सुबह रेखा जागी तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर कोतवाल शिवमोहन सिंह मौके पर पहुंचे।

कोतवाल ने फतेहगढ़ से डॉग स्क्वायड और फिगरप्रिंट की टीम को मौके पर बुलाया। इसका नतीजा सिफर रहा। भभूती प्रसाद ने चोरी में अपने भतीजे मोहित पर शक जाहिर किया। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। कुलदीप ने बताया कि चोर उनके यहां से 28 लाख की नगदी ले गए। उनका कहना था कि मोहित उनकी क्लीनिक पर काम करता था। 20 दिन पहले ही उसकी गलत हरकतों के कारण निकाल दिया था।
विज्ञापन


उधर, चौकी प्रभारी रामजीवन ने बताया कि चोर अलमारी में रखे जेवर नहीं ले गए। घटना संदिग्ध लग रही है। फिर भी जांच की जा रही है।एक अन्य घटना में शहर के मोहल्ला आवास विकास नई कालोनी निवासी छाया कटियार और इनके भाई अमित शनिवार को रिश्तेदारी में बारात में शामिल होने गए थे। इस बीच चोरों ने मेनगेट का ताला तोड़ कर बक्से और अटैचियां खोल कर नगदी और जेवर पार कर ले गए। रात करीब 12 बजे जब दोनों लोग लौटे तो चोरी की जानकारी हुई। रात में ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस मौके पर नहीं गई। छाया ने बताया कि चोर उनके यहां से पांच हजार रुपये और करीब 50 हजार रुपये की कीमत के जेवर ले गए।

इसके अलावा शहर के मोहल्ला बढ़पुर निवासी राकेशचंद्र तिवारी अपने रिश्तेदारी की शादी में परिवार के साथ गए थे। इस बीच चोर मकान का ताला तोड़ कर नगदी और जेवर चोरी कर ले गए। राकेशचंद्र ने बताया कि चोर 20 हजार रुपये और 1.25 लाख के जेवर चोरी कर ले गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें