फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस व दिवाली पर रहेगा रूट डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। पीस कमेटी की बैठक में प्रभारी निरीक्षक ने धनतेरस व दिवाली के दिन रूट डायवर्जन लागू करने की बात कही। इसके लिए रजीपुर चौराहे, शेखपुर गुमटी व रेलवे स्टेशन तिराहे पर बेरिकेडिंग लगाई जाएगी।
विज्ञापन

आतिशबाजी की दुकानें 10 फीट की दूरी पर लगेंगी। मैदान में आग बुझाने के उपकरण मौजूद रहेंगे।
सोमवार शाम थाना परिसर में व्यापारियों के साथ हुई बैठक में प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने कहा कि खतरनाक आतिशबाजी का किसी को उपयोग नहीं करना है।
दुकानदार आतिशबाजी अपने घरों पर न रखें। कस्बा के रामलीला मैदान में आतिशबाजी की दुकानें लगेंगी। दुकानों पर लकड़ी, कपड़ों व पन्नी आदि का उपयोग न किया जाए।
हर दुकान पर आग बुझाने के उपकरण मौजूद रहेंगे। धनतेरस और दिवाली के दिन भीड़ अधिक होने पर रूट डायवर्जन किया जाएगा।
उन्होंने व्यापारियों से दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की बात कही। केशव गुप्ता, अनिल गुप्ता, गोपाल पालीवाल, विनय कुमार, विक्की चौरसिया, प्रधान भुवन चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें