फर्रुखाबाद। ठंडी सड़क स्थित उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से बैंक से चोरी की गई एक फाइल बरामद हुई है।
शहर कोतवाली के ठंडी सड़क स्थित बैंक शाखा में 20 मई की रात ताले व शीशे तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। वरिष्ठ प्रबंधक संदीप त्रिपाठी ने इसका मुकदमा दर्ज कराया था। रेलवे रोड चौकी प्रभारी दीपक त्रिवेदी ने मंगलवार शाम छक्का नाजिर कूंचा निवासी शैलेंद्र भदौरिया को गिरफ्तार किया। उसके पास से बैंक से चोरी की गई एक फाइल बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी पर कई धाराओं में सात मुकदमे दर्ज हैं।