फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज परिचालक व यात्री को पीट कर पत्थर फेंके, जाम

विज्ञापन
शहर के कादरीगेट पर लगे जाम में वाहन। अमर उजाला - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। हरदोई से दिल्ली जा रही एक रोडवेज बस में जबरन खिड़की खुलवाकर घुसे कुछ दबंगों ने एक यात्री को धुन दिया। विरोध करने पर परिचालक संग भी मारपीट कर दी। गुस्साए चालक ने बस आड़ी-तिरछी लगाकर जाम लगा दिया। इसी दौरान दबंग पत्थरबाजी करने लगे। इससे भीड़ में मौजूद एक युवक घायल हो गया। उसे साथी उठाकर ले गए। आधा घंटे बाद पहुंची पुलिस ने चालक को समझाया। तब कहीं जाम खुल सका। परिचालक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

हरदोई डिपो की बस शाम करीब पौने सात बजे दिल्ली जाते वक्त कादरीगेट स्थित दिल्ली जाने वाली डग्गामार बसों के स्टैंड पर पहुंची। वहां मौजूद पानी बेचने वाले खिड़की खुलवाने लगे। इसी दौरान कुछ युवकों ने भी खिड़की खोलने को हाथ मारना शुरू कर दिया। एक यात्री ने साइड में बस लगने पर खोलने की बात कह दी। चालक ने जब बस रोकी, तो बस में चढ़े दबंगों ने यात्री अनिल कुमार त्रिवेदी निवासी पाली, हरदोई को पीटकर शर्ट फाड़ दी। विरोध करने पर परिचालक विमलेश कुमार निवासी सिकंदरपुर नरकतरा, शाहबाद हरदोई पर भी हमला बोल दिया। दबंगों ने जमकर पीट दिया। इससे गुस्साए चालक अरुण कुमार अवस्थी ने बस को रोड पर तिरछा लगाकर जाम लगा दिया।
जैसे ही चालक ने जाम लगाया, तो कुछ दबंगों ने पथराव शुरू कर दिया। भीड़ में मौजूद एक युवक के सिर में पत्थर लगने से लहूलुहान हो गया। उसके साथी तुरंत ही वहां से उसे उठा ले गए। करीब आधा घंटे बाद पहुंचे कादरीगेट चौकी प्रभारी बलराज भाटी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने चालक-परिचालक को समझाया। तब कहीं जाम खोला जा सका। परिचालक विमलेश कुमार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें