फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से सभी रूटों पर दौड़ेंगी रोडवेज की बसों

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से सभी रूटों पर दौड़ेंगी रोडवेज की बसें
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। लॉकडाउन के बाद अब सोमवार से रोडवेज बसों का संचालन सामान्य रूप से सभी रूटों पर शुरू किया जाएगा। दिल्ली रूट की बसें आनंद विहार की बजाय कौशांबी तक ही जाएंगी। हर यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग और मॉस्क लगाना अनिवार्य होगा। कोई भी यात्री खड़े होकर यात्रा नहीं कर सकेगा।
कोरोना से 25 मार्च को लॉकडाउन के बाद से बंद हुई रोडवेज बस सेवा एक जून से शुरू हो जाएगी। पहले की तरह सभी रूटों पर बसों का संचालन करने के निर्देश निगम से मिल गए हैं। एआरएम अकुर विकास ने बताया कि रोडवेज बसों का संचालन सोमवार सुबह आठ बजे से सामान्य रूप से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि दिल्ली रूट की जो बसें आनंद विहार तक जाती थीं, उन्हें फिलहाल कौशांबी तक चलाया जाएगा। यही नहीं बिना थर्मल स्क्रीनिंग के कोई भी यात्री बस में प्रवेश नहीं कर सकेगा। हर यात्री को मॉस्क लगाना अनिवार्य होगा। बस चालक और परिचालक मास्क के साथ ग्लब्स पहनेंगे। धूम्रपान भी पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा।
विज्ञापन

परिचालक हर यात्री को हाथ सैनिटाइज कराएगा। उन्होंने बताया कि किसी भी तरह की दिक्कत होने पर परिचालक की सूचना पर तुरंत ही सहायता मुहैया कराई जाएगी। किसी भी बस में यात्री खड़े होकर यात्रा नहीं कर सकेंगे। परिचालक को संक्रमण से बचने को संचालन के बनाए गए नियमों का हर हाल में पालन करना होगा। लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें