फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आबाद गांवों तक पहुंचेगी रोडवेज बसें, सर्वे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले के सभी आबाद गांवोें में रह रहे लोगों को रोडवेज बस सेवा मुहैया कराने की मंशा से सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। प्रबंध निदेशक के निर्देश पर यह काम छह दिन में पूरा होना है। इसके लिए दो टीमें लगा दी गई हैं। एआरएम समेत पांच कर्मचारी गांव-गांव जाकर मार्गों का स्थरीय निरीक्षण, यात्रियों की उपलब्धता का आंकलन कर विस्तृत रिपोर्ट भेजेंगे। सोमवार को एआरएम की अगुवाई में बनाई गई टीम कई गांवों तक गई।
विज्ञापन




राज्य सड़क परिवहन निगम गांवों के नाम पर मेरापुर, साहबगंज, नौली, सहसापुर गांवों में ही रोडवेज बसों की सेवा दे पा रहा है। करीब 15 सालों से कमालगंज के कालीनदी किनारे बसे गांव गदनपुर तुर्रा, गंगा और रामगंगा के दोआब में बसे गांव अर्जुनपुर, सरह होकर कड़हर तक जाने रोडवेज बस भी बंद चल रही है। इन गांवों को जाने वाले मार्ग पहले से काफी अच्छे हैं।
अब राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने जिले के सभी आबाद गांवों तक रोडवेज सेवा शुरू करने के लिए सर्वे करने के निर्देश दिए थे। इसी के अनुपालन में क्षेत्रीय प्रबंधक ने दो टीमों का गठन कर दिया। पहली टीम में शामिल एआरएम आरसी यादव, एटीआई कासिम खां व रामप्रकाश दो से चार अक्तूबर और दूसरी टीम में शामिल एटीआई केके तोमर व राजेश भारती पांच से सात अक्तूबर तक संभावित सभी गांवों तक जाएंगे।
विज्ञापन




सोमवार को एआरएम आरसी यादव ने अपनी टीम के साथ असेवित गांवों का सर्वे शुरू कर दिया है। सर्वे टीमों को गांवों तक जाकर मार्ग की स्थिति, गांवों में यात्रियों की संख्या का आंकलन, डिपो से दूरी समेत कई बिंदुओं पर रिपोर्ट बनानी है। यही नहीं टीमों को यह भी बताना है कि किस मार्ग पर किस श्रेणी की बस का संचालन किया जा सकता है। मसलन 26 सीट, 38 या 40 सीट और बड़ी बस का उल्लेख भी करना है। ये टीमें सात अक्तूबर की शाम तक अपनी रिपोर्ट क्षेत्रीय कार्यालय को उपलब्ध करवाएंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक अपने यहां के सभी डिपो की रिपोर्ट 10 अक्तूबर तक प्रबंध निदेशक कार्यालय को भेजेंगे। निगम की सख्ती से उम्मीद है कि आने वाले दिनों में गांवों में रहने वाले लोगों को रोडवेज बसों की सुविधा मिल जाएगी। एआरएम आरसी यादव ने बताया कि स्थानीय स्तर से रिपोर्ट समय से भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें