फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पीआरडी जवानों ने 70 किमी दूर ड्यूटी लेने से खड़े किए हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लखनऊ निदेशालय से पीआरडी जवानों की 70-80 किमी दूर ड्यूटी लगा दी है। इससे परेशान जवानों ने ड्यूटी से हाथ खड़े कर दिए। उन्होंने गृह ब्लाॅक में ड्यूटी देने के लिए मुख्यमंत्री, डीएम व सीडीओ से गुहार लगाई।
विज्ञापन


जनपद में करीब 435 पीआरडी जवान हैं। प्रति माह 268 जवानों को ड्यूटी मिलती है। इसमें 198 जवानों की विभागीय ड्यूटी लगती है, जबकि 70 को निजी संस्थानों में भेजा जाता है। अभी तक जिला मुख्यालय से ड्यूटी का वितरण किया जाता था। इसमें ड्यूटी के नाम पर आए दिन शिकायतें भी होती रहती थीं। इस माह पहली बार लखनऊ निदेशालय से ड्यूटी लगाकर सूची भेजी गई। ड्यूटी चार्ट देखते ही पीआरडी जवान भौचक्के रह गए। अधिकतर जवानों की दूसरे ब्लाॅकों में 50 से 80 किमी दूर ड्यूटी लगी है। इससे परेशान पीआरडी जवान सोमवार को जिला पंचायत के पार्क में एकत्र हुए।
उन्होंने बताया कि 28 जवानों को तो उनके घर से मात्र दो-चार किमी की दूरी पर ड्यूटी मिली, जबकि शेष जवानों की दूसरे ब्लाॅकों में दूरस्थ ड्यूटी लगा दी है। वर्ष में बमुश्किल तीन-चार माह ही काम मिलता है, शेष दिनों में वह लोग मजदूरी करने को मजबूर हैं। 395 रुपये प्रतिदिन भुगतान पर 80 किमी दूर ड्यूटी कैसे हो पाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि होमगार्ड को 27000 प्रति माह वेतन मिलने के बावजूद ब्लाॅक कंपनी में ड्यूटी लगाई जाती है। जबकि पीआरडी जवानों को उनसे आधा भी मानदेय होने पर भी दूसरे ब्लाॅकों में भेज दिया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर को सौंपा। इसके अलावा जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर मांग की कि पूर्व में जिस तरह जिला मुख्यालय से ड्यूटी दी जाती थी, उसी तरह पोर्टल से भी गृह ब्लाॅक में ड्यूटी लगाई जाए। इससे वह लोग परिवार का भरण-पोषण कर सकें। विनोद कुमार तिवारी, सत्यपाल सिंह, आनंद सिंह, प्रमोद कुमार, शिवशंकर मिश्र, अशोक, शिवरतन सिंह, रामनरेश, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें