फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रोडवेज बसों के बढ़ेंगे फेरे, ताकि होली मनाने पहुंचें अपनों तक

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। होली पर यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए विभाग ने बसों के फेरे बढ़ाने की तैयारी कर ली है। यात्रियों को समय से घर तक पहुंचाने के लिए स्टाफ के लिए प्रोत्साहन राशि की घोषणा की है। इसके तहत 22 मार्च से एक अप्रैल तक 11 दिन ड्यूटी करने वाले कर्मचारी को 4400 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। अनहोनी अथवा बीमारी के अलावा हर तरह के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो के पास इन दिनों 90 निगम और 29 अनुबंधित बसें हैं। होली के त्योहार को देखते हुए यात्रियों को समय से घर पहुंचने की तैयारी कर ली गई है। बसों को अधिकांश समय रोड पर ही रखने की मंशा से कार्यशाला से लेकर चालक-परिचालकों की सभी छुटि्टयां निरस्त कर दी हैं। यही नहीं 22 मार्च से एक अप्रैल तक 11 दिन तक जो चालक-परिचालक रोजाना 300 किमी बस चलाते हैं, तो 3500 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
जो चालक परिचालक 10 दिन तक 400 किमी रोजाना बस संचालन करते हैं, तो 4400 रुपये दिए जाएंगे। निर्धारित मानक से अतिरिक्त संचालन पर 55 पैसे प्रति किमी अतिरिक्त मानदेय मिलेगा। अधिकांश बसों को रोड पर रखने की मंशा से निगम ने सभी स्टाफ का 11 दिन तक अवकाश निरस्त कर दिया। सिर्फ अनहोनी अथवा बीमारी पर ही अवकाश मिलेगा।
विज्ञापन


कार्यशाला कर्मियों को भी मिलेगा लाभ
बसों की समय से मरम्मत कराने की मंशा से कार्यशाला में 11 दिन काम करने वालों को 18 सौ और 10 दिन काम करने वालों को 1500 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा एआरएम के स्तर से डिपो की प्रति बस के हिसाब से 50 रुपये दिए जाएंगे। यह रकम अच्छा काम करने वाले कर्मियों को मिलेगी।
-कार्यशाला में बसों की मरम्मत में कम समय लगाया जाएगा। बस अड्डे पर जहां के यात्री अधिक होंगे, वहां के लिए बस उपलब्ध कराई जाएगी। होली के समय किसी भी यात्री को दिक्कत नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

-अरविंद कुमार मिश्र, एआरएम, फर्रुखाबाद डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें