फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों के चक्कर डबल

Sun, 01 Mar 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
होली आते ही रोडवेज बसों और ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगी है। लंबे रूट की ट्रेनों में तो रिजर्वेशन फुल हो गए हैं। होली को देखते हुए रोडवेज विभाग 3 मार्च से दिल्ली और आगरा रूट पर बसें बढ़ाएगा। वहीं अन्य रूटों पर चलने वाली बसों के चक्कर डबल किए जाएंगे।
विज्ञापन


होली का त्योहार नजदीक है। ऐसे में दिल्ली, आगरा, कानपुर समेत अन्य जिलों में रहने वाले नौकरी पेशा लोगों का घरों में लौटना शुरू हो गया है। इसके चलते रोडवेज बसों और ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगी है। जयपुर और दिल्ली चलने वाली प्राइवेट बसों में भी जगह कम है। होली के त्योहार को देखते हुए रोडवेज विभाग 3 मार्च से दिल्ली और आगरा रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाएगा।

वहीं हरदोई, बरेली, कानपुर, शाहजहांपुर, बांदा, एटा और मैनपुरी आदि रूटों पर चलने वाली बसों के चक्कर डबल करवाए जाएंगे। लोकल रूटों के चक्कर भी डबल होंगे। उधर, कालिंदी, जयपुर-कामाख्या और कानपुर-आनंदबिहार ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल हो गए हैं। होली को देखते हुए नौकरीपेशा वाले लोगों का अपने घरों में लौटना भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन


होली के चलते यात्रियों की सुविधा के लिए 3 मार्च से दिल्ली और आगरा रूट पर बसें बढ़ाई जाएंगी। वहीं अन्य रूटों पर बसों के चक्कर डबल लगवाए जाएंगे। होली के त्योहार पर रोडवेज विभाग का राजस्व भी बढ़ेगा।
संजीव यादव (एआरएम)

होली पर भीड़ बढ़ना लाजिमी है। ऐसे में अधिकतर लंबे रूट की ट्रेनों में रिजर्वेशन भी फुल हैं। कई ट्रेनों में वेटिंग चल रही है। होली के त्योहार पर ट्रेनों में उमड़ने वाली भीड़ को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
जयप्रकाश श्रीवास (स्टेशन प्रबंधक)

प्राइवेट वाहन चालकों की भी चांदी
होली के त्योहार पर प्राइवेट वाहन चालकों की भी चांदी रहती है। दिल्ली, जयपुर और राजस्थान आदि रूटों पर रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित विभिन्न ट्रेवल एजेंसियों पर लगी प्राइवेट बसों में भीड़ उमड़ रही है। प्राइवेट बसों में भी बुकिंग कराने के लिए गहमागहमी रहती है। वहीं छिबरामऊ और हरदोई जाने वाली प्राइवेट बसों में खूब भीड़ हो रही है।

भीड़ में रखें बटुए पर नजर
ट्रेनों और बसों में भीड़ होने के चलते जेबकतरों की संख्या भी बढ़ गई है। जेबकतरों से सावधानी के लिए रेलवे स्टेशन परिसर और रोडवेज परिसर में जगह-जगह जेबकतरों से सावधान रहने के स्टीकर लगाए गए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि भीड़ में अपने बटुए पर नजर अवश्य रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें