फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रोडवेज बस ने ट्राॅली में मारी टक्कर, चालक समेत दो घायल

Sat, 08 Mar 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
सड़क पर खड़े दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रैक्टर। - फोटो : सड़क पर खड़े दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रैक्टर।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एटा जा रही एक रोडवेज बस ने आलू भरी ट्रैक्टर ट्राॅली में टक्कर मार दी। इससे बस चालक और एक यात्री घायल हो गया। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में ट्रैक्टर चालक व किसान बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


स्थानीय डिपो की एक अनुबंधित बस शनिवार तड़के एटा की ओर जा रही थी। बस जब बाईपास जसमई के पास पहुंची, तो अचानक चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। उसने सामने से आ रही आलू भरी ट्रैक्टर ट्राॅली में टक्कर मार दी। गनीमत रही कि बस की ड्राइवर साइड ट्राॅली में लगी। इससे 25 से अधिक आलू भरे बोरे फट गए और तेज आवास के साथ बस रुक गई।
गनीमत रही कि बस में मौजूद एक यात्री कायमगंज निवासी महेश चंद्र शर्मा (67), चालक कादरीगेट थाने के मोहल्ला शांतिनगर पजावा निवासी हरिप्रसाद शुक्ला (45) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मऊदरवाजा थाना पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। चालक हरिप्रसाद ने बताया कि अचानक बस का ब्रेक फेल हो गया था। लिहाजा बस ट्राॅली से टकरा गई। किसानों ने जमीन पर फैले आलू को दोबारा भरवाकर मंडी में भिजवाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन


ट्रैक्टर से टकराती बस तो होती बड़ी दुर्घटना
गांव फतेहपुर निवासी ट्रैक्टर चालक दीपक ने बताया कि उन्होंने बस को काफी दूरी से लहराते हुए देख लिया था। लिहाजा ट्रैक्टर को सड़क किनारे उतार लिया था। इसके बावजूद ट्राॅली में बस ने टक्कर मार दी। यदि ट्रैक्टर सड़क पर होता, तो टक्कर लगने पर उनके अलावा किसानों को भी बड़ा खतरा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें