फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पांचाल घाट उत्तरी बंधे पर सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू

Sun, 28 Sep 2025 05:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-32, बंधा पर सड़क किनारे बने मकान तोड़ते लोग। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांचाल घट बंधा पर सड़क चौड़ीकरण का काम रफ्तार पकड़ने लगा है। सड़क बनाने के लिए 14 मीटर भूमि अधिग्रहण करने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया।
विज्ञापन

जानकारी पर पहुंची अधिकारियों ने तीन दिनों में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। कहा कि अतिक्रमण न हटाने पर जेसीबी से गिरवाया जाएगा। मेला रामनगरिया के दौरान जाम लगने तथा स्नान पर्वों पर श्रद्धालुओं को सहूलियत देने के लिए बंधा की सड़क को चौड़ा करने का प्रस्ताव दिया गया था।
प्रस्ताव पास होने के बाद यहां रह रहे लोगों को सड़क से अपना अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। सड़क को सात मीटर बनाने की जानकारी पर लोगों ने अपने भवनों का कुछ हिस्सा तोड़ लिया। बाद में 14 मीटर भूमि सड़क के लिए अधिग्रहित करने के निर्देश पर कुछ साधु संत बिफर गए।
विज्ञापन

जानकारी पर सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल, एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। दुर्वाषा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरदास ब्रह्मचारी, ज्ञानार्थी महाराज से बातचीत की। कहा कि विकास और सुविधा के लिए 14 मीटर जमीन लेने से लोगों को काफी नुकसान होगा।
इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि बंधे की चौड़ाई 24 मीटर की है। वह तो सिर्फ 14 मीटर जमीन ही खाली कराने की बात कह रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि तीन दिन के अंदर सभी लोग अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लें। नहीं तो जेसीबी से अतिक्रमण हटाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारियों की चेतावनी के बाद लोग स्वयं ही अपने मकानों को तोड़ने में जुट गए। सिटी मजिस्ट्रेट संजय बंसल ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। न हटाने वालों के भवन जेसीबी से हटवाए जाएंगे। इसका खर्चा भी संबंधित को देना होगा।

फोटो-32, बंधा पर सड़क किनारे बने मकान तोड़ते लोग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें