फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाढ़ से कट गई सड़क नहीं निकल पा रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। बाढ़ के पानी के तेज बहाव से शाहपुर के पास सड़क कट गई। ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। यहां तक कि सात किलोमीटर दूर से बच्चों को लाकर ग्रामीण स्कूली वाहनों पर बैठा रहे हैं। ग्रामीणों ने सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

करीब दो माह तक रहा बाढ़ का कहर अब समाप्त हो चुका है। बाढ़ से हुए नुकसान से ग्रामीण अब भी जूझ रहे हैं। इकलहरा से शाहपुर मार्ग पर सड़क और पुलिया टूट गई है। इस वजह से पथरामई, हमीरपुर मजरा जात, गढ़ी, हिमायूं नगला, पलितपुरा, शाहपुर, गंगपुर, मधवापुर, बिहारीपुर सहित दर्जन भर गांवों में स्कूली वाहन नहीं पहुंच पा रहे हैं।
गांव बिहारीपुर निवासी सुखवीर, पलितपुरा निवासी बागेश, मधवापुर निवासी ब्रजेश ने बताया कि सड़क और पुलिया टूटने से वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। सुबह पांच से सात किलोमीटर की दूरी तय करके बच्चों को स्कूली वाहन तक लाना पड़ रहा है। वही अन्य वाहन भी न निकल पाने से काफी कठिनाई हो रही है। ग्रामीणाें ने बताया कि विगत वर्ष भी सड़क टूट गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर से इसका निर्माण कराया था। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता मुरलीधर ने बताया कि बाढ़ग्रस्त इलाकों की टूटी सड़कों का सर्वे कराया जा रहा है। प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा।इ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें