फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सड़क धंसने से हुआ 10 फीट गहरा गड्ढा,हादसे का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। रेलवे स्टेशन शमसाबाद जाने वाले संपर्क मार्ग पर बरसात के चलते पुलिया किनारे सड़क धसक गई। सड़क धसकने से 10 फीट से ज्यादा गहरा गड्ढा हो गया। धसकी सड़क की मरम्मत करने के वजाय वहां पर मिट्टी भरकर बोरियां रखवा दी गई हैं। इससे कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

मंझना पुलिया के पास बारिश के चलते सड़क धसक गई। यह पुलिया गढि़या बबुरारा गांव के सामने बनी है। जानकारी होने पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने कर्मचारियों को भेजकर मिट्टी से भरी बोरियां रखवा दीं। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के चलते बोरियों में भरी मिट्टी भीगकर बाहर निकलने लगी है। मिट्टी निकलने से बोरियां खाली हो गई हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने डीएम ने सड़क और पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें