फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक-ट्रैक्टर की भिड़ंत, दो लोगो की मौत

Mon, 01 Jan 2018 11:49 PM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
collieded tractor - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोहरे में सफर जानलेवा साबित हो रहा है। कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर खुड़ना पुलिया के पास कोहरे में बाइक और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। साथी घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्राली बेकाबू होकर पलट गई। ट्राली पर बैठे दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। एसडीएम व पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

कोतवाली कायमगंज के मोहल्ला नईबस्ती निवासी प्रतुल्य (22) पुत्र सुधीर कुमार फर्नीचर का काम करता था। सोमवार की सुबह प्रतुल्य अपने मोहल्ले के ही दोस्त हर्ष उर्फ निक्की शर्मा पुत्र विनोद कुमार के साथ बाइक से फर्रुखाबाद शहर जा रहा था। हर्ष आईटीआई का छात्र है। बाइक सवार शमसाबाद के गांव खुड़ना पुलिया के पास से गुजर रहे थे, इस दौरान सामने से आ रहे बालू भरी ट्रैक्टर-ट्राली से कोहरा होने के कारण आमने-सामने भिड़ गए। दुर्घटना में बाइक चला रहे प्रतुल्य की मौके पर ही मौत हो गई। जबरदस्त टक्कर में उसका हेलमेट टूट कर गिर पड़ा। उसका साथी हर्ष घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर बेकाबू हो गया। जिससे उसकी बालू भरी ट्राली पलट गई। ट्राली पर बैठे कायमगंज के गांव परौली निवासी प्रेमचंद्र और ब्रजेश तिवारी घायल हो गए। घटना की जानकारी पर आसपास के ग्रामीण मौके पर आ गए। सूचना मिलने पर एसओ रवींद्रनाथ यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।  सड़क के बीच ट्राली के पलटने से बालू भी फैल गई। जिससे सड़क के दोनों ओर जाम की स्थिति बन गई। घटना की सूचना आलाधिकारियों को दी गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। सूचना मिलने पर एसडीएम ब्रजकिशोर दुबे, सीओ नरेश कुमार, तहसीलदार गजेंद्र सिंह मौके पहुंचे। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। शव को देखकर मां बेबी का रो रोकर बुरा हाल हो गया । पुलिस ने शव को वहां से हटा कर फतेहगढ़ पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। शव जाने के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को सड़क से हटवाया कर बालू हटवाई। इसके बाद वाहनों का आना जाना शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें