फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद में सड़क हादसा : डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

Mon, 31 May 2021 03:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

फर्रुखाबाद में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो लोग चुटहिल हो गए। हादसे के बाद मौके पर क्षेत्रियों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन
मौके पर लगी क्षेत्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें डंपर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव खानपुर नगला निवासी नरेंद्र कुमार (18) अपने भाई संजू व भांजे जीतू के साथ बाइक से राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव नेकरपुर कुरारी जा रहा था।
विज्ञापन


तभी गांव गांधी के पास उसकी बाइक में डंपर ने टक्कर मार दी। इससे नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। संजू व जीतू चुटहिल हो गए। दुर्घटना की वजह से इटावा-बरेली हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें