फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओ प्लांट बंद, खरीदना पड़ रहा पानी

Sun, 08 Mar 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में पांच आरओ प्लांट बंद हैं। मोटा पैसा फंसा है। इसका फ ायदा किसी को नहीं मिल रहा है। शहरियाें को शुद्ध पानी खरीदने के लिए जेब से पैसे खर्च क रने पड़ रहे हैं। इन बंद आरओ को चालू करवाने के लिए कोई प्रयास नहीं हो रहे हैं। बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री अनंत मिश्रा अंटू ने पांच जल शुद्धीकरण संयंत्र लगवाए थे। पैक्सफेड को यह  काम दिया गया था। सितंबर 2011 में यह संयंत्र शुरू हुए थे।
विज्ञापन


इसके बाद अनदेखी शुरू हो गई। यह आरओ बंद हो गए। बसपा सरकार जाने के बाद किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। यह अब भी बंद ही हैं। इन्हें शुरू करवाने के लिए न तो अफ सर चिंतित हैं और न ही जनप्रतिनिधि ही संजीदा हैं। इससे पैसा फंसा हुआ है।

शहरी बीच बीच में इन आरओ को शुरू करवाने की मांग करते भी रहे लेकिन नतीजा कुछ नहीं आया। गर्मी शुरू होते ही इन आरओ को शुरू करवाने की मांग फि र से होने लगी है। इन आरओ से शहरियाें को सस्ते मूल्य पर पानी मुहैया होना था। बाजार में शुद्ध पानी की खरीद में खासे पैसे खर्च करने पड़ जाते हैं। डीएम एनकेएस चौहान आरओ को चालू करवाने के लिए कह चुके हैं। उनका कहना है कि कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी लें संज्ञान
बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामनरेश गौतम का कहना है कि बंद आरओ के मामले में अफ सर कार्रवाई करें। बसपा सरकार होती तो आरओ बंद नहीं होते।

यहां बने हैं जल शुद्धीकरण प्लांट
- रोडवेज बस स्टैंड के अंदर
- क्रिश्चियन कालेज मैदान के सामने
- लोहिया अस्पताल।
- महिला अस्पताल
- जीजीआईसी फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें