फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओ और एआरओ को निष्पक्ष मतगणना का पाठ

Sat, 12 Dec 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य पदों के हुए चुनाव की रविवार को होने वाली मतगणना को लेकर आरओ, एआरओ और मतगणना कर्मियों को निष्पक्ष मतगणना का पाठ पढ़ाया गया। प्रेक्षक और डीएम ने आरओ और एआरओ को ईमानदारी और पारदर्शिता से मतगणना करने के निर्देश दिए। कर्मचारी ड्यूटी कटवाने के लिए भी गुहार लगाते रहे।
विज्ञापन


प्रेक्षक भुवनेश कुमार ने कहा कि मतगणना ईमानदारी से की जाए। इससे  प्रशासन पर किसी प्रकार का आरोप न लग सके। डीएम सत्येन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि मतगणना के दौरान किसी के दबाव में आकर काम न करें। पीडी डा. डीआर विश्वकर्मा ने कहा कि मतपत्र प्रत्याशी को हाथ में देकर न दिखाया जाए।

वह दूर से दिखाया जाए। मतगणना परिसर में मतगणना कर्मियों के अलावा अन्य के वाहन खड़े होने पर प्रतिबंध है। मतगणना का परिणाम की सीट एआरओ, आरओ और प्रत्याशी के हस्ताक्षर कराने के बाद प्रत्याशी को दी जाए। दो प्रत्याशी के वोट बराबर निकलते हैं, तो विजय घोषित करने के लिए लाटरी का सिस्टम अपनाया जाएगा। इसके लिए दोनों प्रत्याशियों की स्वीकृति आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सातनपुर मंडी में मतगणना में लगाए गए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान एसपी राजेश कृष्ण, सीडीओ एसएन शुक्ल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें