फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार युवकों ने किशोरी से किया दुष्कर्म, एक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। तीन दिन पहले चार युवकों ने किशोरी के साथ खेत में दुष्कर्म किया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर चारों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक युवक को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण पत्नी के साथ 11 मई को शाहजहांपुर में रिश्तेदारी में गया था। घर पर उसकी 15 वर्षीय पुत्री अकेली थी। उसी दिन रात को गांव लक्ष्मणपुर निवासी गुड्डू ने किशोरी को फोन करके खेत में बुलाया।
गुड्डू के साथ गांव के ही मान सिंह, शानू व गांव दाडीपुर निवासी सचिन खेत में पहले से ही मौजूद थे। आरोप है कि किशोरी के खेत में आने पर चारों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी किसी तरह अपने घर पहुुंची। शुक्रवार शाम को किशोरी के माता-पिता घर वापस पहुंचे। किशोरी ने उनको घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

माता-पिता किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और चारों युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की तहरीर दी। घटना की जानकारी पर सीओ अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर गुड्डू, मान सिंह, शानू और सचिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी। तीन आरोपी घर से भाग गए थे। पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को किशोरी का लोहिया अस्पताल मेडिकल कराया गया। सीओ अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर बाकी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी केेे लिए टीमें लगाई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें