फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास में घुसकर आरआई पर रायफल तानने के मामले में जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
एप से भेजी गई खबर) सीओ अमृतपुर को एसपी ने दी जांच, होमगार्ड व सिपाहियों व आरआई के होंगे बयान संवाद न्यूज एजेंसी फर्रुखाबाद। दस दिन पहले ड्यूटी को लेकर हुए विवाद में रात में दो सिपाहियों ने आवास में घुसकर होमगार्ड को मुर्गा बनाकर आरआई पर रायफलें तान दी थीं। इस मामले में एसपी ने सीओ अमृतपुर को जांच करने के आदेश दिए हैं। घटना के दिन तैनात होमगार्ड व सिपहियों समेत आरआई को बयान के लिए तलब किया गया है। कानपुर के एलआईयू एसपी ने भी आरआई से फोन पर प्रकरण के बारे में जानकारी की है। फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन में ड्यूटी लगाए जाने के दौरान 29 मई को हुए विवाद के बाद गंगा में नंगे होकर नहाने वाले दो सिपाही रात में शराब के नशे में आरआई किश्वर अली के आवास पर घुस गए थे। सिपाहियों ने आवास के गेट पर तैनात होमगार्ड को मुर्गा बना दिया था। सिपाही रायफल लेकर आरआई के कमरे में पहुंच गए। सिपाहियों ने गाली गलौज कर रायफलें लोड कर आरआई पर तान दीं थीं। आरआई ने तख्त के नीचे छिपकर जान बचाई थी। इस मामले में अमर उजाला में सात जून को खबर प्रकाशित होने के बाद एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने सीओ अमृतपुर राजवीर सिंह को पूरे प्रकरण की जांच करने का आदेश दिया है। सीओ राजवीर सिंह ने जांच में बयान के लिए दोनों सिपाहियों व होमगार्ड समेत गणना कार्यालय के मुंशी व आरआई को तलब किया है। कानपुुर के एलआईयू के एसपी राजेश कुमार ने आरआई से पूरे मामले की फोन पर जानकारी की है। पुलिस लाइन के कुछ अन्य सिपाहियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि दोनों सिपाहियों ने लाइन में घूम घूम कर आरआई को एक दिन सबक सिखाने के बारे में खुलेआम चेतवानी दी थी। सीओ अमृतपुर राजवीर सिंह ने बताया कि जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें