फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर मिलेंगे लोकसभा चुनाव के नतीजे

विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : डेमो
विज्ञापन

विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोकसभा चुनाव की मतगणना के नतीजे मोबाइल पर मिलेंगे। प्रत्येक राउंड के नतीजों की जानकारी भारत निर्वाचन आयोग के सुविधा एप पर लोगों को मिलेगी। मतगणना के दिन सुबह आठ बजे से ही काउंटिंग की सूचनाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।


 लोकसभा चुनाव के परिणाम का रिजल्ट आप मोबाइल पर देख सकेंगे। इसके लिए निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाकर सुविधा एप को डाउनलोड करना होगा। इसमें लोकसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों को विधानसभावार मिले मतों की गणना के आंकड़े प्रत्येक राउंड में दर्ज किए जाएंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय सुविधा पोर्टल पर हर राउंड के आंकड़े अपलोड करेगा। मतगणना पूरी होने तक सभी राउंड की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। मोबाइल या कंप्यूटर पर आप इस पोर्टल को ओपन कर सकते हैं, जिसमें एक विकल्प मतगणना वाला शामिल है। जैसे ही किसी लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा क्षेत्र का राउंड पूरा होगा, उस समय ईवीएम से गिने जा चुके मतों की जानकारी इस पोर्टल में दर्ज हो जाएगी। जीत-हार से जुड़े मतगणना के आंकड़े आयोग को भी भेजे जाएंगे। मतगणना के रुझान सुबह नौ बजे से आना शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना के लिए चुनाव आयोग ने पोर्टल की सुविधा दी है। प्रत्येक राउंड के बाद इस पोर्टल को अपडेट किया जाएगा। इससे लोगों को घरों में बैठ कर ही मतगणना की सारी जानकारी मिलती रहेगी।
विवेक श्रीवास्तव, एडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें