फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया सामग्री से नाला निर्माण के विरोध में उतरे सभासद

विज्ञापन
कायमगंज तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देकर वार्ता करते सभासद। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
बाईपास रोड के पास बन रहे नाले में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए सभासदों ने विरोध जताया है। पालिका के 10 सभासदों ने एसडीएम अमित आसेरी को घटिया निर्माण कार्य की सीडी उपलब्ध कराकर ज्ञापन सौंपा है। एसडीएम ने तकनीकी टीम से जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बाईपास रोड स्थित इंडेन गैस एजेंसी के पास नगरपालिका नाले का निर्माण करा रही है। दो दिन पहले कुछ सभासद निर्माण कार्य देखने गए। सभासद सत्यपाल लोधी आदि ने वहां मौजूद जेई से एस्टीमेट की कॉपी मांगी। उन्होंने ईओ की सहमति से कॉपी देने को कहा। सभासदों का आरोप है कि नाला निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है।
शुक्रवार को सभासद सत्यपाल लोधी, सभासद के पति दीपक शुक्ला, आमिर खान, तृप्ति रस्तोगी, स्नेह कौशल, गौरव गुप्ता, सचिन यादव, रूबी गिरी, लक्ष्मी यादव सहित 10 सभासद तहसील कार्यालय पहुंचे। उन्होंने घटिया सामग्री से निर्माण का आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन दिया। एसडीएम ने तकनीकी टीम से जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें