फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते पकड़ी गईं आरक्षण पर्यवेक्षक

Fri, 03 Jul 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे सतर्कता टीम (विजिलेंस) ने महिला आरक्षण पर्यवेक्षक को रंग ेहाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। वरिष्ठ मंडल रेल प्रबंधक ने तत्काल प्रभाव से आरक्षण पर्यवेक्षक को निलंबित कर दिया। फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर बने आरक्षण केंद्र पर शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे इज्जतनगर बरेली मंडल के रेलवे सतर्कता टीम (विजिलेंस) पहुंची। टीम प्रभारी विनय कुमार के
विज्ञापन


मुताबिक वह टिकट खिड़की पर लगी लाइन में खड़े हो गए। इस दौरान आरक्षण पर्यवेक्षक सुशीला देवी आईं तो उन्होंने रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस की तीन टिकट बुक करने के लिए कहा। आरक्षण पर्यवेक्षक ने पहले वेटिंग की बात कही। पर इशारों ही इशारों में सुविधा शुल्क की मांग करते हुए उन्होंने टीम प्रभारी को केबिन के अंदर बुला लिया और टिकट बुक करने के

नाम पर 500 रुपये की मांग की। इस पर वह राजी हो गए। सौदा तय होने के बाद टीम प्रभारी लाइन में आकर लग गए। पर्यवेक्षक सुशीला देवी ने टीम प्रभारी से कहा कि वेटिंग खत्म हो गई है। बांद्रा तक के लिए मथुरा से दूसरी ट्रेन में वह तत्काल बुकिंग कर सकती हैं। इस पर वह राजी हो गए। सुशीला देवी ने मथुरा से जनता एक्सप्रेस में तीन टिकटें 1350 रुपये में बुक कर दीं। टीम प्रभारी ने पांच-पांच सौ के चार नोट उन्हें दिए तो उन्होंने वह रख लिए। इसी दौरान टीम प्रभारी
विज्ञापन


ने सुशीला देवी को अपना परिचय देते हुए टिकट बुकिंग बंद करा दी। परिचय सुनते ही सुशीला देवी के हाथपांव फूल गए। टीम प्रभारी विनय कुमार ने मौके पर आरपीएफ व जीआरपी को भी बुलवा लिया। उन्होंने कैश कब्जे में लिया, जिसमें 265 रुपये ज्यादा मिले। 500 रुपये न मिलने पर उन्होंने उसकी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिले। इसके बाद महिला कांस्टेबल को बुलवाकर सुशीला देवी की तलाशी ली गई। पर उनके पास भी 500 का नोट नहीं मिला। हालांकि खोजबीन के दौरान

500 का नोट कमरे में ही पड़ा मिल गया। टीम प्रभारी ने घटना की जानकारी मोबाइल से वरिष्ठ मंडल रेल प्रबंधक वाणिज्य नीलिमा सिंह को दी। नीलिमा सिंह ने तत्काल प्रभाव से आरक्षण पर्यवेक्षक सुशीला देवी को निलंबित कर दिया। टीम प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि वरिष्ठ मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर उन्होंने गुप्त छापेमारी की। उन्होंने पांच-पांच सौ के चार नोट जो सुशीला देवी को दिए थे, उन पर पहचान चिन्ह लगे थे।

महिला आरक्षण पर्यवेक्षक सुशीला देवी की कई शिकायतें मिल रही थीं। इसी की जांच के लिए रेलवे सतर्कता टीम को भेजा था। पांच-पांच सौ के चार नोटों में पहचान चिन्ह डाले थे। रंगे हाथ पकड़े जाने पर आरक्षण पर्यवेक्षक सुशीला देवी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभागीय कार्रवाई बाद में की जाएगी।-नीलिमा सिंह वरिष्ठ मंडल रेल प्रबंधक वाणिज्य
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें