फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: खराब प्रगति पर कार्यदायी संस्थाओं के जिम्मेदारों को फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने 50 लाख रुपये से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्हें सीएंडडीएस और पुलिस आवास निगम की प्रगति खराब मिलने पर फटकार लगाई। कहा कि लेटलतीफी के लिए कार्यदायी संस्थाएं ही जिम्मेदार होंगी।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम डॉ. वीके सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। डीएम को सीएंडडीएस और पुलिस आवास निगम की प्रगति बेहद खराब मिली। डीएम ने नाराजगी व्यक्त कर कहा कि वह गुणवत्तापूर्ण समय से निर्माण कार्य पूरा करें। यदि कोई भी संस्था लेटलतीफी करती है, तो वह स्वयं ही जिम्मेदार होगी। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी प्रोजेक्ट साइडों पर प्रोजेक्ट का नाम और डिटेल लिखा हुआ साइनबोर्ड हर हाल में लगा दें। सभी अधिशासी अभियंता प्रत्येक सप्ताह निर्माण कार्यों का खुद स्थलीय निरीक्षण करें। इसमें सीडीओ, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी के अलावा संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ को नेत्र परीक्षण अधिकारी मिले गायब
फर्रुखाबाद। सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने राजेपुर सीएचसी का निरीक्षण किया। सीएमओ को नेत्र परीक्षण अधिकारी आरएन अग्निहोत्री और स्टाॅफ नर्स हर्षवाला गायब मिलीं। सीएमओ को परिसर और वार्डों में गंदगी मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरिफ सिद्दीकी को व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए। कहा कि अनुपस्थित लोगों पर कार्रवाई की जाए। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें