फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के जीआरपी थाने का एसपी ने निरीक्षण किया।
उन्हाेंने खामियां मिलने पर एसओ को इन्हें दुरुस्त करने का फरमान सुनाया।
उन्हाेंने बताया कि जल्द ही स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
जीआरपी
एसपी गोपेशनाथ खन्ना बुधवार की दोपहर थाना पहुंचे। यहां दरोगा शिवप्रसाद
ने एसपी को सलामी दी। सलामी के दौरान दरोगा की कदमताल में लय नहीं थी। इस
पर एसपी ने दरोगा को कदमताल सिखाया। एसओ को इसके अभ्यास के
निर्देश दिए।
सलामी के बाद उन्होंने बैरक और भोजनालय देखा। थाने की गैरेज देख वह दंग रह
गए। यहां न तो टीनशेड और न ही उसमें दरवाजे थे। उन्हाेंने एसओ मिथुन
दीक्षित को इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने के लिए कहा। गैरेज के पास घास और
गंदगी देखकर वह नाराज हुए। एसओ को यहां की सफाई कराने के निर्देश दिए।
जीआरपी में लगे पानी के
नल को चेक किया। इसमें पानी नहीं निकल रहा था।
बताया गया कि सप्लाई का पानी आता है। शस्त्रागार में शस्त्रों को चेक कर
कारतूसों के बारे में जानकारी ली। फार्स्ट एड बाक्स को छोटा देखकर उसकी जगह
बड़ा रखने की हिदायत दी। निरीक्षण बाद एसपी मीडिया से रूबरू हुए।
उन्हाेंने कहा कि फर्रुखाबाद जंक्शन का आधुनिकीकरण किया जा रहा है।
प्लेटफार्म एक और दो के अलावा आने जाने वाले रास्ते को कवर करने के लिए दो
सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसकी तैयारी की जा रही है। कैमराें से स्टेशन
पर होने वाली वारदातों पर नजर रखी जाएगी। एसपी ने यह भी माना कि जीआरपी में
स्टाफ की कमी के कारण काफी दिक्कतें होती हैं।
जीआरपी की हेल्पलाइन शुरू
जीआरपी
एसपी ने बताया कि केंद्र सरकार ने हाल ही में जीआरपी की हेल्प लाइन चालू
की है। इसका नंबर 1512 है। इस पर यात्री शिकायत कर सकते हैं। वह अपने साथ
होने वाली घटना व आने वाले स्टेशन का नाम बताएं। जैसे ही ट्रेन स्टेशन
पहुंचेगी तो वहां जीआरपी मौजूद मिलेगी। समस्या का समाधान किया जाएगा।
बताया कि कालिंदी समेत पांच ट्रेनों में स्वचालित चौकी रहती है। यहां पर
एफआईआर और जीडी रहती है। घटना की यहां रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकती है।
अपराधियों का बनेगा डिजिटल एलबम
एसपी
ने बताया कि जहरखुरानी पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों का डिजिटल एलबम
बनाने के लिए सभी एसओ को निर्देश दिए जा चुके हैं। इससे पीड़ितों को उनकी
फोटो दिखा कर पहचान कराई जा सके । इससे अपराधों पर अंकुश लगेगा। उन्होंने
बताया कि चेन पुलिंग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।