फर्रुखाबाद। जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव गुलरिया निवासी मुजम्मिल ने पत्नी नगीना बेगम व उसकी बहन के खिलाफ कचहरी में मारपीट व जान माल की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें बताया कि 23 अक्तूबर को कचहरी में मुकदमे की तारीख करने आया था। पत्नी व साली ने वकील के चेंबर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और जान माल की धमकी दी। पुलिस ने लगभग दो माह बाद मारपीट व धमकी का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाल अजय नरायण सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।