मार्केटिंग विभाग के गोदाम में मारे गए छापे में एसडीएम व तहसीलदार को गंभीर अनियमितताएं मिली हैं। मार्केटिंग इंस्पेक्टर व गोदाम पर कार्यरत कर्मचारी और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कालाबाजारी का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी है।
कायमगंज के उप जिलाधिकारी अजीत सिंह ने तहसीलदार गजेंद्र सिंह को लेकर मार्केटिंग विभाग के गोदाम पर गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे छापा मारा। शाम करीब 5 बजे तक चले छापे में तमाम खामियां पाई गईं। बीती रात पकड़े गए 225 बोरी चावल भी यहीं से लिया किया गया था।
एसडीएम अजीत सिंह ने बताया कि मार्केटिंग इंस्पेक्टर नीरू और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तथा ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने के लिए पूति निरीक्षक को लिख दिया गया है। जिलाधिकारी को यहां पाई गई गंभीर अनियमितताओं की रिपोर्ट भेजी गई है। बताते चलें कि मार्केटिंग इंस्पेक्टर नीरू की शमसाबाद में पहली पोस्टिंग है।