फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: युवक को गोली मारने में सैनिक सहित तीन पर रिपोर्ट

Sun, 21 May 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। बहन के घर जा रहे युवक को देर रात रास्ते में रोक कर बाइक सवारों द्वारा गोली मारने के मामले में सैनिक सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। लोहिया अस्पताल से घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने रात में सैनिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शनिवार को पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच कर साक्ष्य जुटाए। प्रेम प्रसंग को लेकर युवक को। गोली मारने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती घायल योगेंद्र ने प्रेम प्रसंग में गुरसहायगंज के नौसारा निवासी युवती के परिजनों पर गोली मारने का आरोप लगाया। इस पर देर रात थाना पुलिस ने नौसारा पहुंच कर एक सैनिक को हिरासत में ले लिया। शनिवार सुबह करीब 8 बजे प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। क्षेत्र के गांव सिंगुरापुर निवासी योगेंद्र के बहनोई मदनबाबू ने गुरसहायगंज कोतवाली के नौसारा निवासी योगेंद्र, ज्ञानेंद्र व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि आरोपियों ने उसके साले योगेंद्र को जान से मारने को नियत से गोली मार दी। दाहिने ओर कोख में गोली लगने से योगेंद्र की हालत गंभीर है। बताया गया कि घायल योगेंद्र के खिलाफ वर्ष 2021 में युवती के परिजनों द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें घायल जेल भी जा चुका जा। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें