फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सेल्समैन को गोली मारने में शातिर छुआरा समेत सात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। देर रात सेल्समैन के गोली मारने में शातिर अपराधी शिवम उर्फ छुआरा समेत सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपियों ने ई-रिक्शा से घर जाते वक्त चिलसरा रोड चुंगी से कालोनी रोड पर मजार के पास घटना को अंजाम दिया। मां ने दो गुटों में विवाद के चलते बेटे को गोली मारने का आरोप लगाया है। घायल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मऊदरवाजा थाने के हैवतपुर गढि़या स्थित कांशीराम कालोनी निवासी गौरव गुप्ता एक जूता-चप्पल निर्माता कंपनी में सेल्समैन है। शनिवार रात ई-रिक्शा से घर जाते वक्त पुरानी चुंगी से कालोनी मार्ग पर मजार के पास गोली मारकर घायल कर दिया गया था। मां रेखा गुप्ता ने कालोनी के शिवम उर्फ छुआरा, ऋषभ दुबे, सागर गुप्ता, ढुइया के अंकुल बाथम, अंशू पटवा, गोली, अजय के खिलाफ जानलेवा हमला समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

कहा कि शिवम उर्फ छुआरा, रिषभ दुबे, सागर गुप्ता, अंकुल बाथम, अंशू पटवा, गोली व अजय में आपसी रंजिश चल रही है। इन्हीं लोगों ने पुत्र गौरव के गोली मारी। बता दें कि गौरव का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। गोली सीना और कंधे के बीच में लगकर फेंफड़े में फंसी बताई जा रही है। फिलहाल ऑपरेशन कर दिया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। शनिवार देर रात सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन


शनिवार शाम तिकोना के पास मारा था तमंचे का बट
शनिवार शाम करीब छह बजे तिकोना के पास इन्हीं दबंगों में पहले गाली-गलौज हुई। इसके बाद बेल्टें चलीं। एक युवक के तमंचे की बट मारकर घायल किया गया था। युवक लोहिया अस्पताल इलाज कराने पहुंचा, तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। उससे घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें