मोहम्मदाबाद। गैंगस्टर के आरोपी दामाद की दबंगई के बल पर ससुर और उसके साथियों ने लेखपाल से सांठगांठ कर एक ग्रामीण की जमीन अपने नाम करवा ली। पीड़ित ने विरोध किया तो घर में घुसकर मारपीट की। एएसपी के आदेश पर मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला रोहिला रविदास नगर निवासी अरुण कुमार जाटव ने एएसपी के आदेश पर गांव के ही रमेश चंद्र यादव, सुरेश चंद्र यादव, रजत, लेखपाल और तीन अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, साजिश रचने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि गांव में ही उसकी भूमि है। चार जनवरी 2019 को लेखपाल से साजिश करके तीन आरोपियों ने जमीन अपने नाम करवा ली। इसकी सिविल कोर्ट में मुकदमा भी किया।
गैंगस्टर के आरोपी चन्नू व जग्गू इनके दामाद हैं। उन्हीं के बल पर अत्याचार कर कब्जा करना चाहते हैं। आठ अगस्त 2023 की सुबह सात बजे चन्नू व जग्गू के ससुर रमेश चंद्र यादव, सुरेश चंद्र यादव व रजत तीन अज्ञात लोगों के साथ घर पर आ गए। उन्होंने जातिसूचक गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। मना करने पर मारपीट शुरू कर दी। वह डर की वजह से घर में घुसकर कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। दबंग भी घुस आए और अभद्रता की। चीख-पुकार पर आसपास के लोगों के आने पर आरोपी मौके से धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।