फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: भैंस के बाइक से टकराने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। भैंस के बाइक से टकराने से मजदूर की मौत हो गई, जबकि चचेरा भाई घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बसेला निवासी मजदूर धीरज जाटव (23) चचेरे भाई मोतीलाल के साथ गुरुवार को थाना कंपिल क्षेत्र में एक मकान का लिंटर डालकर बाइक से घर वापस आ रहा था। गांव भीमनगर व सिवारा के बीच सड़क पर जा रही भैंस को किसी ने हांक दिया। भैंस भागी तो धीरज की बाइक से टकरा गई। इससे धीरज सहित चचेरा भाई मोतीलाल बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर अमित ने धीरज को मृत घोषित कर दिया। मोतीलाल का उपचार कराया गया। सूचना पर भाई सुनील सहित परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और दहाड़े मारकर रोने लगे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कंपिल एसओ विश्वनाथ आर्या ने बताया कि भैंस की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें