फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एक माह से लापता युवक की हत्या में चार पर रिपोर्ट

Sun, 20 Aug 2023 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। एक माह पूर्व क्षेत्र के एक गांव में तेहरवीं संस्कार में शामिल होने आए युवक के लापता होने के मामले में चार लोगों पर हत्या करने की आशंका जताई गई। भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। पीड़ित ने हत्या के बाद शव गायब करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

मैनपुरी के औछा कस्बा निवासी प्रेम कुमार ने बदायूं जिले के उझानी थाना के कछला निवासी प्रमोद, रवीना, नई दिल्ली प्रांत के द्वारिका सेक्टर नौ निवासी मोहन व पप्पू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। कहा कि उसका भाई प्रवेंद्र उर्फ टीटू (38) 15 जुलाई को अपनी पत्नी के मामा के यहां तेहरवीं संस्कार में शामिल होने आया था।
इसी रात से भाई का कोई पता नहीं चला। 17 जुलाई को उसने थाने में भाई की गुमशुदगी दर्ज कराई। बाद में जानकारी हुई कि घटना की रात आरोपी गांव के कुंवरसेन के यहां मौजूद थे। आरोपियों ने भाई टीटू के साथ बैठकर शराब पी।
विज्ञापन

आरोपियों ने उसके भाई की हत्या कर शव को कहीं छिपा दिया। आरोपियों से पूछे जाने पर स्पष्ट जवाब नहीं दिया। एक माह बीतने पर भाई टीटू ने परिजनों से संपर्क नहीं किया। ऐसे में जानमाल का खतरा लग रहा है। आशंका है कि आरोपियों ने उसके भाई टीटू की हत्या कर शव को छिपा दिया गया। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए टीम लगी है। हत्या की घटना संदिग्ध लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें