फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: डेयरी संचालक से मारपीट कर धमकी देने और रंगदारी मांगने पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। दूध डेयरी संचालक के साथ मारपीट कर धमकी देने और रंगदारी मांगने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पाहला निवासी डेयरी संचालक रवि कुमार ने गांव के मोहित, अभिलाख, राजकुमार, संजय व ज्योति के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि 16 मार्च को घर से गांव के बाहर लगे ट्यूबवेल पर जा रहे थे। कुछ दूरी पर पहुंचने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए कहा, तुम्हारे डेयरी खोल लेने से हम लोगों को नुकसान हो रहा है। विरोध करने पर आरोपियों उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। चाकू लगने से वह घायल हो गया। घर में रखा सामान भी तोड़फोड़ दिया। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें