फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 पर बलवे की रिपोर्ट

Wed, 14 Jun 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
अमृतपुर। मंगलवार रात अमृतपुर कसबे में जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट व फायरिंग की घटना में पुलिस ने दोनों पक्षों के 25 लोगों के खिलाफ बलवे की रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें जानलेवा हमला समेत कई संगीन धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस ने अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन


एक पक्ष के नीरज अवस्थी ने मोहल्ले के ही वीरेंद्र अवस्थी, रामदुलारे अवस्थी, देवेश, अखिलेश, शैलेष, आदेश, शेष कुमार अवस्थी, रामानंद, शेखर, कुंज बिहारी अवस्थी, सौरभ अवस्थी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है कि उक्त लोगों से जमीनी विवाद चल रहा है। मंगलवार की शाम वह परिवार के साथ घर पर बैठा था। तभी उक्त लोगों ने असलहे लेकर धावा बोल दिया। मारपीट करने के बाद जान से मार डालने की नीयत से फायर किए।  महिलाओं से छेड़खानी भी की।

दूसरे पक्ष से अखिलेश कुमार अवस्थी ने नीरज अवस्थी, राजेंद्र अवस्थी, आनंद कुमार, कमलेश, महेश चंद्र अवस्थी, मुन्नूलाल, प्रतीक कुमार, सुमित कुमार, कुलदीप अवस्थी, सचिन अवस्थी, मुकेश चंद्र, अवधेश कुमार, संदीप कुमार समेत 14 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि अमृतपुर निवासी शंभूदयाल अवस्थी के घर का उन लोगों ने बैनामा कराया था। जब वह कब्जा करने के लिए जा रहे थे तो उक्त लोगों ने गालीगलौज करते हुए मारपीट की। असलहे दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


प्रभारी थानाध्यक्ष सुदीप मिश्रा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। दबिश दी गई है पर कोई पकड़ में नहीं आया है। जल्द आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

सात के खिलाफ मारपीट व बलवे का मुकदमा
पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मारपीट व बलवे का मुकदमा दर्ज किया है। अमृतपुर निवासी महेश चंद्र अवस्थी ने अखिलेश अवस्थी, रमेश अवस्थी, शैलेश कुमार, विपिन कुमार, शेष कुमार अवस्थी, वीरेंद्र अवस्थी, रामदुलारे अवस्थी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। उनका कहना है कि उक्त लोगों से उसका चकमार्ग को लेकर विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में मंगलवार शाम को उक्त लोगों ने गालीगलौज की। मना करने पर अवैध असलहों से जान से मार डालने की नीयत से फायर किया। लेकिन वह बच गया। इसके बाद हमलावरों ने जान से मार डालने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें