फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौगांव मतदान केंद्र पर फायरिंग व पथराव में 32 के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव मतदान केंद्र पर हुए बवाल में 32 पर रिपोर्ट
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। नौगांव मतदान केेंद्र पर फायरिंग व पथराव करने के मामले में पुलिस ने सात नामजद सहित 32 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले व सरकारी कार्य में बाधा सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इसी मतदान केंद्र के एक बूथ पर मतपेटिका में झगड़े के दौरान किसी ने स्याही डाल दी थी।
मेरापुर थाना क्षेत्र के नौगांव मतदान केंद्र पर गुरुवार को दरोगा किरनपाल नागर सिपाहियों के साथ ड्यूटी कर रहे थे। तभी फर्जी वोट डालने को लेकर ग्रामीणों व मतदान कर्मियों में कहासुनी होने लगी। झगड़ा होता देख दरोगा व सिपाहियों ने भीड़ को हटाने का प्रयास किया। इस पर भीड़ ने पथराव कर फायरिंग कर दी। इससे भगदड़ मच गई। पुलिस कर्मियों समेत मतदान कर्मियों ने कक्ष की कुंडी अंदर से बंद करके अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के समझाने पर भी उग्र भीड़ में लोग तमंचे से फायरिंग करते रहे। इस मामले में दरोगा किरन पाल नागर की तहरीर पर गांव बबुरी निवासी वीनेश यादव, रामपाल, लुक्की व गांव नौगांव निवासी बलवीर, रन सिंह, रामदयाल,सुमित व 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसी मतदान केंद्र के बूथ संख्या 148 की मतपेटिका में झगड़े के दौरान किसी ने स्याही डाल दी थी। एसओ धर्वेंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें