फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: छपाई कारीगर से मारपीट में 13 पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जयपुर से लौटते वक्त आईटीआई चौराहे के पास हरदोई के छपाई कारीगर के साथ मारपीट की घटना में पुलिस ने एक नामजद समेत 13 पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने दूसरी तहरीर लिखवाकर रुपये लूटने की बात हटवा दी है।
विज्ञापन

हरदोई के थाना हरपालपुुर के गांव चतरखा बरनई निवासी रामनिवास जयपुर के सागनेर में छपाई का काम करते हैं। होली पर वह निजी बस से सोमवार को आईटीआई चौराहे के पास उतरे। उसी समय मामूली विवाद में कुछ दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। रामनिवास की तहरीर पर पुलिस ने नौगवां पांचाल घाट निवासी गोलू और उसके 12 अज्ञात साथियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़ित ने उसके पास से 50 हजार रुपये और भाई से 20 हजार रुपये लूटने का आरोप भी लगाया था। मगर पुलिस ने दूसरी तहरीर लेकर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें