फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गंगा में डूबा छात्र, खोजने में जुटे गोताखोर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दोस्त के साथ गंगा स्नान करने आया छात्र डूब गया। चीख-पुकार पर पहुंचे गोताखोरों ने खोजबीन शुरू कर दी। देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन

हरदोई के थाना पाली के गांव रमापुर गौरखेड़ा निवासी उमेश शर्मा का पुत्र राजन शर्मा (18) और गांव का ही विनीत कुशवाह कक्षा 12वीं में पढ़ते हैं। दोनों मंगलवार सुबह नौ बजे गंगा स्नान करने पांचाल घाट पहुंचे। विनीत ने पहले गंगा स्नान किया। इसके बाद राजन गंगा नहाने चला गया। कुछ ही देर में गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगा, तो विनीत ने शोर
मचा दिया। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर गोताखोर पहुंचे। उन्होंने खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस ने भी पता लगाने का प्रयास किया, मगर देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका। सूचना मिलने पर पिता उमेश, मां गीता, भाई आशीष, सोनू व हिमांशु और बहनें भी पहुंच गईं। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें