संकिसा। पेट्रोल पंप मैनेजर पर जानलेवा हमला करने में सब्जी विक्रेता पिता पुत्रों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव अचरा तकीपुर निवासी आनंद सिंह वैभव गंगवार पेट्रोल पंप अचरा पर मैनेजर की नौकरी करते हैं। वह 25 जून को अचरा सराय मार्ग पर फुटपाथ थाना नवाबगंज गांव पहाड़पुर अठसेनी निवासी सब्जी विक्रेता राजकुमार की दुकान पर पहुंचे। आनंद ने सब्जी खरीदी। सब्जी के 120 रुपये हुए आनंद ने पांच सौ रुपये राजकुमार को दिए। राजकुमार ने बाकी रुपये वापस कर दिए। आनंद ने बिना गिनती के रुपये रख लिए। घर जाकर देखा तो सौ रुपये कम पाए। आनंद वापस राजकुमार की दुकान पर पहुंचे और सौ रुपये वापस मांगे। राजकुमार ने रुपये देने से इन्कार कर दिया। इस पर दोनों में गाली-गलौज होने लगा। राजकुमार व उसके पुत्रों ने आनंद पर हसिया से हमला कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने आनंद की तहरीर पर राजकुमार, रितिक, अमित, शोवित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घायल मैनेजर का मेडिकल कराया।