फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा का वीडियो बनाकर यौनशोषण करने में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज (फर्रुखाबाद)। क्षेत्र के एक गांव निवासी बीएससी की छात्रा का छात्रा का वीडियो बनाकर यौन शोषण किया गया। शादी न करने पर तेजाब डालकर जीवन बर्बाद करने की धमकी दी गई। छात्रा ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जनपद हरदोई थाना हरपालपुर के गांव ककरा निवासी पुनीत के खिलाफ छात्रा ने यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें कहा कि युवक का उसके घर आनाजाना था।
एक वर्ष पूर्व युवक ने उसका नहाते समय वीडियो बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण करने लगा। परेशान होकर उसने अपने परिजनों को जानकारी दी। पुनीत के घर शिकायत की गई तो वह उसके मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजने के साथ फोन पर शादी के लिए दबाव बनाने लगा। मना करने पर उसे तेजाब डालकर बर्बाद करने और उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें