मोहम्मदाबाद। प्रधान के पुत्रों को जान माल की धमकी देने के मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने भोजपुर विधायक के भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव गैसिंगपुर निवासी प्रधान इच्छा राठौर के पुत्र सिद्धार्थ ने एसपी अशोक कुमार मीणा के आदेश पर भोजपुर से भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह राठौर के भतीजे गांव नवादा निवासी अजीत राठौर उर्फ अज्जू के खिलाफ धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि 12 मार्च से अजीत राठौर सोशल मीडिया के माध्यम से उसको व परिवार के लोगों को धमकी दे रहे हैं।
25 अप्रैल को अजीत अपने दो साथियों के साथ गांव के बाहर स्थित फैक्टरी पर आए और गाली गलौज की। आसपास के लोग पहुंचे तो यह लोग चले गए। सिद्धार्थ ने विधायक के भतीजे से जान माल का खतरा होना बताया है। विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने बतया कि अजीत उनका भतीजा है, पर मुकदमा दर्ज होने की उन्हें जानकारी नहीं है।