फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद के भतीजे व प्रतिनिधि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सांसद के भतीजे व प्रतिनिधि के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिला प्रशासन पर कोरोना मरीजों को छिपाने के षड्यंत्र की फेसबुक पर पोस्ट डालने पर भाजपा सांसद के भतीजे व प्रतिनिधि के खिलाफ दरोगा ने मुकदमा दर्ज कराया है। फेसबुक पर पोस्ट प्रतिनिधि ने डाली थी और भतीजे ने कमेंट किया था। साइबर क्राइम ब्राच की जांच में इसका खुलासा हुआ है।
फतेहगढ़ कोतवाली की दरोगा सीमा पटेल ने सांसद मुकेश राजपूत के भतीजे राहुल राजपूत व प्रतिनिधि दिलीप कुमार भारद्वाज के खिलाफ कोरोना बीमारी के संबंध में फेसबुुक पर पोस्ट डालकर जनता में भय व्याप्त करने का मुुकदमा दर्ज कराया है। इसमें बताया कि 6 मई को दिलीप ने फेसबुक पर स्क्रीन शॉट डाला था।
विज्ञापन

इसमें लिखा था कि तकीपुर का सिपाही कोरोना मरीज होने से मचा हड़कंप, फर्रुखाबाद जिला प्रशासन का स्पष्ट षड्यंत्र है। इसके अलावा भी कोरोना के पांच मरीजों को छिपाने की पोस्ट डाली गई। डीएम के आदेश पर दरोगा सीमा पटेल को इसकी जांच दी गई। उन्होंने साइबर क्राइम की जिला ब्रांच से रिपोर्ट मांगी थी।
साइबर क्राइम ब्रांच ने रिपोर्ट में राहुुल राजपूत व दिलीप भारद्वाज के नाम उजागर किए हैं। दरोगा ने बताया कि कई अन्य लोगों ने भी इसको लाइक किया है लेकिन अपराध की श्रेणी में वह लोग आते हैं जो पोस्ट डालते या उस पर कमेंट करते हैं। उन लोगों का कोई अपराध नहीं होता जो केवल लाइक करते हैं।
विज्ञापन

क्या कहते हैं सांसद प्रतिनिधि व भतीजे
सांसद प्रतिनिधि दिलीप भारद्वाज ने बताया कि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है, इसका उन्हें अभी पता चला है। लेकिन वह उस बात पर अभी भी कायम हैं, जो उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट डाली है। जिले की सभी सीमाएं सील हैं। इसके बाद भी एक कोरोना संक्रमित सिपाही अपने परिवार के साथ बाइक से अपने घर आ जाता है और रात को ही वह बाइक वापस कानपुर भी चला जाता है, तो इसे क्या कहा जाएगा। सांसद के भतीजे राहुल राजपूत ने भी कहा कि उन्होंने जो फेसबुक पर कमेंट किया है, उस पर वह कायम हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें