फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति के नौटंकी कराने में 204 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। बिना अनुमति के नौटंकी कराने में 204 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का आरोप है कि नौटंकी में बिना मास्क के लोग पास-पास बैठकर कोरोना को दावत दे रहे थे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दहेलिया में बिना अनुमति के निवर्तमान प्रधान प्रदीप कुमार अग्निहोत्री अपने दरवाजे पर बुधवार की रात नौटंकी करवा रहे थे। पुलिस ने सूचना पर नौटंकी को बंद करवा कराया था। इस मामले में एसओ देवेंद्र गंगवार ने प्रदीप कुमार, रामजी, जनपद शाहजहांपुर के थाना कांठ के गांव मिश्रनपुरवा निवासी राजेंद्र, थाना राजेपुर के गांव बदनपुर निवासी राजू व दौ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ ने अन्य प्रधानों को भी बिना अनुमति के किसी भी कार्यक्रम को न करने की हिदायत दी है।
कार की टक्कर से युवती घायल
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तोता राम वाली गली निवासी दुलारी पुत्री दिनेश चंद्र के मोहल्ला पुलमंडी के पास कार ने टक्कर मार दी। इसमें युवती घायल हो गई। मोहल्ले के लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों पक्षों में समझौता हो गया।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें