फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: महाकुंभ से रोडवेज बसें लौटने से यात्रियों को राहत

Thu, 27 Feb 2025 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रयागराज महाकुंभ में भेजी गईं स्थानीय डिपो की अधिकांश बसें लौटने लगी हैं। इससे बस अड्डा पर यात्रियों को खासी राहत मिली। कई महत्वपूर्ण रूटों पर बसों को सवारियों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

महाकुंभ में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सहूलियत के लिए आठ बसें शटल सेवा और 25 बसें इमरजेंसी सेवा के लिए रखी गई थीं। इन बसों को अयोध्या और वाराणसी रूट पर चलाया जा रहा था। महाकुंभ के समापन की घोषणा होते ही तेजी से बसों की वापसी शुरू हो गई। बसें और स्टाफ के लौटने से स्थानीय बस अड्डा पर दिल्ली, आगरा, बदायूं, हरदोई, शाहजहांपुर, इटावा आदि शहरों को जाने वालों को हो रही दिक्कतें दूर हो गईं।
गुरुवार को दिन भर बसों को सवारियाें का इंतजार करना पड़ा। बसें पर्याप्त होने की वजह से सबसे अधिक सहूलियत एटा, कायमगंज, अलीगंज, मोहम्मदाबाद आदि कस्बों को जाने वाले यात्रियों को हुई। क्योंकि बसों की कमी के दौरान दिल्ली और आगरा को जाने वाले बसें रास्ते के यात्रियों को बैठानेे में काफी दिक्कत खड़ी करते थे। अब यात्रियों को डग्गामारी से भी मुक्ति मिल गई है।
विज्ञापन

वरिष्ठ केंद्र प्रभारी गौरीशंकर ने बताया कि 14 बसें लौट चुकी हैं। देर रात तक अधिकांश बसों के लौटने की उम्मीद है। इसके बाद स्थानीय दिक्कतें दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें