फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: राहतः बा विद्यालयों में भेजे बेड, कूलर और इन्वर्टर

विज्ञापन
फोटो-29, 21 जुलाई को प्रकाशित खबर की कटिंग।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में बदहाल व्यवस्थाओं दुरुस्त करने में जुट गए हैं। वहां बेड, इन्वर्टर, पंखे व कूलर दुरुस्त कराए जा रहे हैं। साथ ही नए भी भेजे जा रहे हैं। इसके बाद छात्राओं ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

जिले के बा विद्यालयों में समय-समय पर बेसिक शिक्षा विभाग के अफसर निरीक्षण करते रहे। इसमें उन्हें हर बार चाकचौबंद व्यवस्थाएं मिलती रहीं। अमर उजाला ने 21 जुलाई को फोटो सहित अव्यवस्थाओं का सच उजागर करती हुई खबर प्रकाशित की, तब कहीं जिम्मेदार अफसरों की नींद खुली। विद्यालयों में निरीक्षण के दौरान कमियां मिलीं। इसके बाद जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) सुनील कुमार सिंह ने कायमगंज स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में दो कूलर, नए पंखे और एक इन्वर्टर उपलब्ध कराया। साथ ही वार्डन को विद्यालय परिसर में नियमित साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। शमसाबाद स्थित बा विद्यालय में खराब इन्वर्टर की तुरंत मरम्मत करवाकर चालू करवा दिया गया। कमालगंज के उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में 25 नए बेड उपलब्ध कराए गए। जिला समन्वयक ने बताया कि जिन विद्यालयों में जरूरी संसाधनों की कमी थी, वहां सभी सामग्री उपलब्ध करा दी गई है। अब छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें