फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकी, बधाइयों पर झूमे

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। ब्लाक क्षेत्र के ऊगरपुर सुलतानपट्टी में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बधाइयों के साथ भक्त भाव-विभोर होकर नृत्य करते हुए झूम उठे। ''नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की'' जयकारों से कथा पंडाल गूंज उठा।
विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मुन्नी देवी पाल व द्वारिका प्रसाद ने भगवान का पूजन किया। इसके बाद श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा वाचक आचार्य राजेश महाराज ने समुद्र मंथन की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि यह प्रसंग हमें शिक्षा देता है कि जो लोग भगवान के विपरीत आचरण करते हैं, उन्हें कुछ भी प्राप्त नहीं होता। भगवान से प्रेरणा लेकर किए गए कर्मों से ही आत्मिक शांति व कल्याण की प्राप्ति संभव है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का मनोहारी वर्णन किया गया। भगवान कृष्ण की बालकृष्ण के रूप में सुंदर झांकी निकाली गई, जिसका पूजन किया गया। माखन-मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया। मनोज कुमार, कीर्ति पाल, उमेश सिंह, अनिल कुमार, डॉ. संजय सिंह, जितेंद्र सिंह, डॉ. राघवेंद्र प्रताप, महेंद्र प्रताप, अरविंद पाल, सौम्या, खुशी, परी आदि ने भी व्यवस्था देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें