बैलेंसिंग परीक्षा में भाग लेते युवा।
- फोटो : अमर उजाला
सिखलाई रेजीमेंट सेंटर में चल रही रिलेशनशिप भर्ती के दूसरे दिन जीडी क्लर्क और ट्रेडसमैन के पदों के लिए भर्ती की गई। भर्ती के लिए विभिन्न प्रदेशों के युवाओं ने जोर आजमाइश की।
गुरुवार को सिखलाई रेजीमेंट सेंटर में भर्ती देखने के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। युवाओं के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच के बाद लंबाई नापकर रमन स्टेडियम मैदान पर दौड़ के लिए भेजा गया। 1600 मीटर दौड़ में युवा एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगाए रहे।
दौड ़परीक्षा में सफल युवाओं का बायोमैट्रिक रजिस्ट्रेशन करने क े बाद बीम, गड्डा कूद, बैलेसिंग, परीक्षा ली गई। परीक्षा में पास होने वाले युवकों का लंबाई और वजन किया गया। पास हुए युवकों को अगले चक्र में होने वाले स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पास घोषित किया गया।
भर्ती अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को हुई भर्ती में 350 युवा सफल घोषित किए गए। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को स्पोर्टसमैन की भर्ती की जाएगी। स्पोर्ट्स मैन भर्ती के लिए हाकी, बास्केटबाल, बाक्सिंग, बालीबाल, फुटबाल के खेलों में दक्ष खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
भर्ती में राष्ट्रीय अथवा राज्य स्तर के खिलाड़ियों को ही वरीयता दी जाएगी। खेल प्रमाणपत्र की वैधता दो वर्ष होगी। खेल प्रमाणपत्र के सत्यापन के बाद ही परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।